हैदराबाद। भारत और विंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली विंडीज की टीम पहली पारी में 311 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऋषभ पंत (नाबाद 85) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 75) की पारियों के दम पर 4 विकेट के खोकर

308 रन बनाए।
इनके अलावा पृथ्वी शॉ (70) और कप्तान विराट कोहली (45) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। तीसरे दिन भारत की नजर मजबूत बढ़त हासिल करने पर होगी। पेश हैं मैच से जुड़े ताजा अपडेट्स-
* भारत का आठवां विकेट कुलदीप यादव के रूप में गिरा। कुलदीप को 6 रन के स्कोर पर होल्डर ने बोल्ड किया। भारत ने विंडीज पर 23 रनों की बढ़त ले रखी है। भारत का स्कोर 94.4 ओवर के बाद 334/8
* भारत का सातवां विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा। पंत को ग्रेबिइल ने आउट किया। भारत का स्कोर 86.3 ओवर के बाद 322/7
* भारत का छठा विकेट गिरा। जडेजा को शून्य पर होल्डर ने किया एलबीडब्ल्यू। भारत का स्कोर 84 ओवर के बाद 314/6
* भारत का पांचवा विकेट गिरा, रहाणे बने होल्डर का शिकार। होप ने लिया रहाणे का कैच। रहाणे ने 183 गेंदों पर बनाए 80 रन। भारत का स्कोर 83.1 के बाद 314/5